CG: पेड़ से लटका मिला पति-पत्नी का शव, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पेड़ से पति-पत्नी का शव लटका मिला। घटना राजकिशोर नगर क्षेत्र स्थित राधिका विहार कॉलोनी के पास की है।

मृतक दंपत्ति की पहचान चाटीडीह निवासी पति-पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से शव लटकते देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इलाके में इस घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है।

Exit mobile version