CG – पुलिस और भाजपा नेताओं में विवाद, भापाइयों ने थाने में मचाया हंगामा, टीआई समेत दो आरक्षक सस्पेंड, जानिए पूरा मामला…

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा मचाया। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद भाजपाइयों की पलारी थाने के सामने दारू पार्टी चल रही थी। इसकी शिकायत लोगों ने थाने में की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, फिर भाजपा नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के साथ पुलिस कर्मियों की झूमाझटकी के बाद भाजपाइयों ने थाने में बवाल काटा।

लोगों की शिकायत है कि भाजपाई गाड़ी में तेज साउंड में गाना बजाकर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान भाजपाइयों का पुलिस से विवाद हाे गया। इसके बाद थाने में भाजपा जनप्रतिनिधियों ने हंगामा किया। हंगामें के बाद रात में ही पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया। थानेदार केशर पराग बंजारा और आरक्षक राम मोहन राय व मनीष बंजारे को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...