CG डबल मर्डर खुलासा : छोटा बेटा ही निकला मां-बड़े भाई का हत्यारा, पुलिस को गुमराह करने रची थी झूठी कहानी, पढ़िए पूरी स्टोरी

जगदलपुर। शहर के अनुपमा चौक में डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सुलझा ली। परिवार का छोटा बेटा नितेश ही हत्यारा निकला। इस मामले का खुलासा एसपी शलभ सिन्हा ने किया।

गुरुवार 11 जुलाई को अनुपमा चौक के नजदीक आसपास के मोहल्ले के लोगों ने दुकान न खुलने पर घर जाकर देखा तो घर के बड़े बेटे निलेश गुप्ता और मां गायत्री गुप्ता का शव जमीन पर पड़ा था। छोटे बेटे नितेश गुप्ता के हाथ बंधे हुए थे और कई जगह ब्लड के निशान थे।

एसपी ने बताया, नितेश ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी बताई कि चार लोग घर में घुसे थे और उन्होंने दो की हत्या कर दी और उसे बंधक बना दिया। पुलिस की पूछताछ में नितेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कर्ज में डूबा है आरोपी

नितेश ने बताया कि गुरुवार शाम को उसकी मां से विवाद हुआ था। वह पहले से ही नशे में था और बाजार से उसने 4 से 5 लाख रुपए का उधार भी ले रखा था। इस विवाद के बाद रात में उसने अपनी मां और बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घबराहट में उसने खुद के हाथ बांधे और ब्लेड से खुद पर जख्म बनाएं और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...