CG आबकारी आरक्षक भर्ती: 200 पदों के लिए चयन सूची जारी, व्यापम की वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

रायपुर/भिलाई: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक के रिक्त 200 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच गई है। विभाग ने व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद हुए दस्तावेज़ सत्यापन व शारीरिक मापदण्ड की जाँच के आधार पर चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।

27 जुलाई को हुई थी परीक्षा बता दें कि इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित किए गए थे। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर रिक्तियों से तीन गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया था।

128 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन और शारीरिक मापदण्ड (Physical Test) के दौरान कई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे या अपात्र पाए गए। पर्याप्त अवसर देने के बाद भी अनुपस्थित और अपात्र पाए गए कुल 128 अभ्यर्थियों के नामों पर चयन के लिए विचार नहीं करने का निर्णय लेते हुए 12 मार्च 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया था।

चयन और प्रतीक्षा सूची जारी शेष पात्र अभ्यर्थियों में से मेरिट क्रम के आधार पर:

  • कुल 200 पदों के विरुद्ध चयन सूची जारी की गई है।
  • इसके साथ ही 43 अभ्यर्थियों की अनुपूरक (प्रतीक्षा) सूची भी तैयार की गई है।

यहाँ देखें अपना नाम अभ्यर्थी अपना परिणाम और चयन सूची छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चयन पूरी तरह से पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...