रायपुर। अगले महीने यानि दिसंबर में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इन चुनावी राज्यों में एक प्रदेश छत्तीसगढ़ भी है, जहां दो चरणों में वोटिंग हुई थी। Exit Poll के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। India Today Axis My India के exit poll के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को काटे की टक्कर मिल रही है। यहां कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान है। तो वहीं बीजेपी को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बता दें कि यहां 7 व 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी. छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर वोटिंग हुई थीं। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं रमन सिंह ने कहा कि, नतीजों में 40 तक भी कांग्रेस नहीं पहुंचेगी। अरुण साव का कहना है कि अधिकांश पोल ने बता दिया कि भाजपा सरकार बना रही है।
अब तक के 9 एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ सभी में कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुमान जताया जा रहा है। कुछ सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है। खास बात यह है कि दोनों दल सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।
दिल्ली दौरे से वापस लौटे भूपेश बघेल ने कहा कि, एग्जिट पोल चलने दीजिए, लेकिन सरकार हमारी बनेगी और भारी बहुमत से बनेगी। विधायकों को दिल्ली शिफ्ट करने और ऑपरेशन लोटस पर कहा, इसकी बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम पूरी बहुमत से आएंगे, हमे अपनी मेहनत पर विश्वास है। वे ऑपरेशन लोटस को अंजाम नही दे पाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि, भरोसा बरकरार है। आ रही फिर से कांग्रेस सरकार है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, जहां तक अनुमानों का सवाल है, मैं हमेशा उन्हें गंभीरता से लेता हूं। ये विभिन्न चैनलों और एजेंसियों की ओर से यह अनुमान लगाने का प्रयास है कि चुनाव में क्या हुआ होगा। इसलिए हमें 3 तक इंतजार करना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, 15 से 46 पहुंचने की कल्पना एग्जिट पोल में दिख रही है। भाजपा 48 और 40 पर नहीं रुकेगी, 52 से 70 सीट जीत कर आएगी। हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। एग्जिट पोल में जो बस्तर और सरगुजा का परसेंट दिखाया जा रहा है, वो वोटिंग के आधार पर नहीं है। 3 तारीख को नतीजा आएगा, उसमें कांग्रेस 40 तक भी नहीं पहुंचेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, अधिकांश पोल ने बता दिया है कि छत्तीसगढ़ में पार्टी मजबूती के साथ सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में भाजपा का सर्वाधिक जगह पर वोट प्रतिशत बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कुछ जगहों पर कांग्रेस-भाजपा बराबर की स्थिति में हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी।
एग्जीट पोल
आज तक- Axis My India
भाजपा- 34 से 46
कांग्रेस- 40 से 50
अन्य- 1 से 5
इंडिया टीवी-सीएनएक्स
भाजपा- 30 से 40
कांग्रेस- 46 से 56
अन्य- 3 से 5
न्यूज-18-जन की बात
भाजपा- 34 से 45
कांग्रेस- 42 से 53
अन्य- 0 से 3
ABP-सी वोटर
भाजपा- 36 से 48
कांग्रेस- 41 से 53
अन्य- 0 से 4
R-भारत- मेट्राइज
भाजपा- 34 से 42
कांग्रेस- 44 से 52
अन्य- 0 से 2
NEWS-24- टूडेज चाणक्य
भाजपा- 33 से 41
कांग्रेस- 57 से 65
अन्य- 0 से 3
INH न्यूज
भाजपा- 36 से 48
कांग्रेस- 41 से 53
अन्य- 4
TV-9 भारतवर्ष
भाजपा- 35 से 45
कांग्रेस- 41 से 53
अन्य- 0 से 4
टाइम्स नाऊ ETG
भाजपा- 32 से 40
कांग्रेस- 48 से 56
अन्य- 2 से 4