CG – घर में लगी आग, सब कुछ जलकर खाक, घटना के वक्त धान काटने गया था किसान परिवार

बालोद. गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम पसौद में शनिवार शाम को अचानक एक घर में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई. आग से घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर के लोग धान काटने खेत गए थे. यह घटना शाम करीब 4 बजे की है. घटना की सूचना पर शाम 6 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घर जलकर खाक हो गया था. आग लगने का कारण अज्ञात है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकरी के मुताबिक, पसौद गांव के किसान तोरण साहू के मकान में शाम 4 बजे आग लगी. घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग इकट्ठे हुए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि पूरा घर और लाखों का समान जलकर राख हो गया.

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक पूरा घर जलकर खाक हो गया था. हल्दी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है. गनीमत रहा कि घटना के समय घर के लोग धान कटाई करने गए थे वरना जनहानि भी हो सकती थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...