CG – नहर में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, JCB की मदद से 18 लोगों का किया रेस्क्यू, दो बच्चे लापता

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बरपाली गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया. हादसा के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. नहर में गिरे 18 लोगों को जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. वहीं 6 साल के 2 बच्चे लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

बता दें कि पिछले चार दिनों में पिकअप वाहन पलटने यह तीसरी घटना है. बताया जा रहा है कि पिकअप में 20 ग्रामीण सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा लापता बच्चों की खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...