छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरिता परगनिहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी… CM बघेल के विधायिकी क्षेत्र पाटन विधानसभा का बनाया गया प्रभारी

भिलाई। राजीव भवन में सोमवार दिनांक 24 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली गई। जिसमें 90 विधानसभा के महिला कांग्रेस के प्रभार सौंपे गए। सरिता परगनिहा (प्रदेश उपाध्यक्ष) को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र “पाटन विधानसभा” का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभार मिलने के बाद सरिता परगनिहा ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसदफूलो देवी नेताम, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, प्रदेश प्रभारी सुनीता सेहरावत का आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version