CG – महाविद्यालय के कोष में हेरफेर, लाखों का गबन, उच्च शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों को किया निलंबित

रायपुर। वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप में उच्च शिक्षा विभाग ने दो अलग-अलग जिलों के महाविद्यालयों में पदस्थ प्रभारी प्राचार्यों को निलंबित किया है। उच्च शिक्षा संचालनालय के प्रभारी अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।

बता दें कि डौंडीलोहारा के शासकीय एकलव्य महाविद्यालय के तत्कालिक प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजू लाल कोसरे पर जनभागीदारी मद की राशि से सामग्री क्रय करने में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं करने और लेखा संधारण में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है।

इसके अलावा कवर्धा के आचार्य पंतश्री गंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगभग 50 लाख रुपये के जनभागीदारी मद के गबन और लेखा संधारण में लापरवाही का मामला सामने आया था। इस मामले में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीएस चौहान पर आरोप है कि उन्होंने शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही बरती और नियमों की अवहेलना की, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय दुर्ग संभाग कार्यालय, उच्च शिक्षा रायपुर में निर्धारित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...