CG News: तालाब में डूबने से 2 दोस्तों की मौत, 3 की तलाश जारी

बिलासपुर। शहर के खमतराई तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनके तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार पांच दोस्त तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें दो युवकों के शव बरामद किए गए।

मृतकों की पहचान हिमांशु चहांडे और शिवम मानिकपुरी के रूप में हुई है। वहीं, बाकी तीन दोस्तों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में नहाने के दौरान डूबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गहरे और असुरक्षित जलाशयों में नहाने से बचें।

Exit mobile version