CG News : 32 लाख लोगों को नवंबर से नहीं मिलेगा राशन!, 31 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 32 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है. नवंबर महीने से उन्हें PDS योजना के तहत मुफ्त में मिलने वाला राशन मिलना बंद हो सकता है. दरअसल, इन सभी 32 लाख हितग्राहियों के राशन कार्ड का अब तक E-KYC नहीं हो पाया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इनमें से ज्यादातर कार्ड फर्जी हो सकते हैं. इस आधार पर खाद्य विभाग ने ऐसे हितग्राहियों को नवंबर से राशन नहीं देने की बात कही है.

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से राशन कार्ड धारकों से E-KYC कराने के लिए कहा जा रहा है. खाद्य विभाग ने फर्जी हितग्राहियों को हटाने के लिए E-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है. इसके बावजूद अब तक प्रदेश के 32 लाख हितग्राहियों ने E-KYC नहीं कराया है. ऐसे में माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर राशन कार्ड फर्जी हो सकते हैं. ऐसे फर्जी हितग्राहियों पर नकेल कसने के लिए 31 अक्टूबर से पहले जो लोग E-KYC नहीं कराएंगे उन्हें नवंबर से मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा.

E-KYC कैसे कराएं
बता दें कि E-KYC कराना कोई मुश्किल प्रक्रिया नहीं है. अगर एक राशन कार्ड में चार सदस्य हैं और उन्हें अपने कार्ड का E-KYC कराना है तो सभी सदस्यों को अपना आधार कार्ड लेकर अपने क्षेत्र की राशन दुकान में जाना होगा. वहां आधार कार्ड की प्रारंभिक जांच के साथ उनके बायोमेट्रिक की जांच की जाएगी. जैसे ही बायोमेट्रिक के दौरान मिलान हो जाएगा, वैसे ही E-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

32 लाख हितग्राहियों ने नहीं कराया है E-KYC
खाद्य विभाग के मुताबिक अब तक प्रदेश में 32 लाख राशन कार्ड धारकों ने E-KYC नहीं कराई है. आशंका है कि इनमें ज्यादातर हितग्राही फर्जी हैं. अगर वह हितग्राही सही हैं तो फिर अब तक E-KYC क्यों नहीं कराया है. यही वजह है कि विभाग ने नवंबर से बिना E-KYC वाले राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं देने का फैसला लिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...