CG News : घर में मिली मां और दो बच्चों की 5 दिन पुरानी लाश, मजदूरी करने बाहर गया था पति, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां मां और दो बच्चों की 5 दिन पुरानी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र के कीदा गांव का है.

जानकारी के मुताबिक ग्राम कीदा में गुरुवार दोपहर सिदार मोहल्ले के एक घर से बदबू आने के बाद किसी अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए पड़ोसी मकान में पहुंचे. इस दौरान 35 वर्षीय सुकांति साहू और दोनों बच्चे युगल साहू 15 साल, प्राची साहू 12 साल का शव बिस्तर में पड़ा हुआ था. पड़ोंसियों ने इसकी जानकारी छाल थाने में दी. घटना की जानकारी मिलते ही छाल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि महिला का पति महेन्द्र साहू रोजी मजदूरी का कम करता है और बीते सोमवार से वह काम करने बाहर गया हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गांव लौटा है. इस घटना के संबंध में छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. तीनों का शव 4-5 दिन पुराना है. फारेंसिक टीम एवं डाॅग स्वायड को बुलाया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही तीनों के मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...