CG News : तरबूज के बाद चिकन खाने से बिगड़ी तबियत, एक बच्चे की मौत, तीन बच्चों इलाज जारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां के धुरकोट गांव में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन गईं. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां एक ही परिवार के ने बच्चों तरबूज खाया फिर रात में चिकन खाकर सो गए. सभी को अचानक पेट में तेज दर्द और लगातार उल्टी की शिकायत हुई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 15 वर्षीय किशोर अखिलेश धीवर को नहीं बचाया जा सका.

ये घटना रविवार की है. शाम को बच्चों ने बड़े चाव से तरबूज खाया था.
बताया गया कि ये तरबूज सुबह का कटा था. इसके बाद रात को घर में चिकन बना था. बच्चों ने रात में चिकन खाया और सो गए. कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों की हालत देखकर परिजन घबरा गए. उन्होंने तुरंत मदद मांगी और गंभीर हालत में बच्चों को जिला अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया. अखिलेश धीवर की हालत बहुत गंभीर थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अखिलेश की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम और सन्नाटा पसर गया है. परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

3 बच्चों का इलाज जारी
वहीं परिवार के बाकी तीन बच्चों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. इनमें 12 साल का हितेश धीवर, 18 साल का पिंटू धीवर और महज 4 साल का मासूम श्री धीवर शामिल है.

फूड पॉइजनिंग को लेकर जांच जारी
इस घटना के बाद से धुरकोट गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण डरे हुए हैं. परिजन सदमे में हैं. फूड पॉइजनिंग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के फूड सैंपल और बीमारी के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...