CG News : एमडी और एमएस में प्रवेश की तारीख में बढ़ोतरी, जानिए डिटेल…

भिलाई। एमडी-एमएस में प्रवेश के लिए पहले राउंड की काउंसिलिंग चल रही है। एडमिशन अब 30 नवंबर की शाम 5 बजे तक होंगे। पहले प्रवेश की आखिरी तारीख 28 नवंबर निर्धारित की गई थी। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सूचना जारी की है। पिछले दिनों ऑनलाइन आवंटन लिस्ट जारी की गई थी। इसके अनुसार स्क्रूटनी के लिए 27 नवंबर की तारीख तय की गई थी। इसमें भी बदलाव किया गया है।

स्क्रूटनी अब 30 नवंबर की दोपहर 1 बजे की जा सकती है। इस तरह से एमडी एमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश का पहला चरण 30 नवंबर को समाप्त होगा। इसके बाद दूसरे दौर की प्रवेश प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें च्वॉइस फिलिंग 11 से 15 दिसंबर तक होगा। इस राउंड में एडमिशन 24 दिसंबर तक होगा। इसके बाद सीटें खाली रहने पर मॉपअप राउंड और फिर स्ट्रे वैकेंसी राउंड भी होगा। इस तरह से शिक्षा सत्र 2024-25 के अनुसार एमडी व एमएस में प्रवेश 1 फरवरी तक होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...