CG News : खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सनावल थाना क्षेत्र के पीपरपान मोड़ के पास हुआ, जहां एक बाइक सड़क किनारे खड़े ईंट लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

जानकारी के मुताबिक, चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर डिंडो साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीपरपान मोड़ के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतकों के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ी थी और उसमें किसी तरह का रिफ्लेक्टर या संकेतक नहीं लगाया गया था। अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार युवकों को खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक की भूमिका और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर भी जांच की जा रही है।

गांव में पसरा मातम

एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : लव अफेयर में प्रेमी की हत्या,...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। मिरतुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला पर अपने...

रायपुर पहुंचे प्रदेशभर के बेरोजगार युवा, भर्ती प्रक्रिया जल्द...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे बेरोजगार अभ्यर्थी शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे और लंबित भर्तियों को जल्द शुरू करने...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 8 सूने मकानों में...

दुर्ग। मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में लगातार सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर को...

रायगढ़ में हाथी का आतंक: दो लोगों की मौत,...

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में शनिवार तड़के हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा बाल-बाल...