CG News : भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में चल रहा इलाज

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ की भाजपा महिला पार्षद नेहा देवांगन ने अपने घर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार महिला पार्षद की स्थिति अभी खतरे से बाहर है अगले 24 घंटे तक डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा हुआ है। वहीं महिला पार्षद ने किन कारणों से जहर खाया है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट भी महिला पार्षद के पास से नहीं मिला है। महिला के परिजनों ने आत्महत्या की कोशिश के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। हालांकि पुलिस महिला पार्षद के सामान्य स्थिति में आने का इंतजार कर रही है जिसके बाद उनका बयान लिया जाएगा।

घटना की जानकारी लगते ही महापौर, नगर निगम के सभापति तथा अन्य पार्षदों ने भी अस्पताल पहुंचकर पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। अब महिला पार्षद के होश में आने के बाद उनके बयान के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...