CG News : नशे में धुत्त पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत्त ट्रक चालक संतराम यादव ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, संतराम और उनकी पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक झगड़े होते रहते थे, खासकर शराब के नशे में। शनिवार शाम करीब 6 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर संतराम ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...