CG News : हाथी ने पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश

सूरजपुर। जिले में हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों ने आज रात एक दंपति को कुचलकर मार डाला. यह घटना तब हुई, जब पति-पत्नी घर के बाहर खलिहान में रखे धान की रखवाली करने के लिए वहीं पर चारपाई लगाकर सो रहे थे, तभी अचानक एक हाथी पहुंचा और हमला कर दिया इसके बाद दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने सूंड में लपेटकर पटक दिया. इससे दोनों की मौत हो गई.

सूरजपुर के बिसाही नवापारा निवासी कबिलास और धनियारो राजवाड़े कल पूरे दिन खेत में काम किया. उसके बाद जब धान की मिसाई नहीं कर पाए तब उसकी सुरक्षा के लिए खलिहान में ही चारपाई लगाकर सो गए थे. रात करीब 2 बजे झुंड से अलग हुआ एक जंगली हाथी खलिहान में पहुंच गया और उसने उनकी चारपाई को उठाकर फेंक दिया. इसके बाद दोनों इधर-उधर भागने लगे लेकिन हाथी ने उन पर हमला किया और दोनों की मौत हो गई. इस दौरान दंपति ने शोर भी किया लेकिन तब तक हाथी उन पर हमला कर चुका था. इसके बाद परिवार और पड़ोस के लोग पहुंच गए और हाथी को वहां से लोगों ने किसी तरह खदेड़ा.

लोगों का कहना है कि जहां पर घटना हुई उस इलाके में हाथी बहुत कम पहुंचता था. हाथी हमेशा जंगल में ही रहता था लेकिन बस्ती में पहली बार पहुंचा था. जानकारी के अनुसार मृतक के तीन बच्चे थे जिसमें से दो की शादी हो चुकी है.

वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा
हाथी के हमले से मौत की घटना के बाद गांव के लोगों में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि हाथी गांव के भीतर पहुंच जा रहा है. हमला कर लोगों की जान ले रहा है लेकिन वन विभाग सिर्फ मॉनिटरिंग के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च कर रहा है. हाथी नियंत्रण के नाम पर ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं लेकिन हकीकत में जमीनी स्तर पर उसका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है. इतना ही नहीं जंगलों में चारा नहीं है और इसकी वजह से हाथी धान के खेत और अब जब खेतों में धान कट चुका है तो खलिहान में पहुंच रहे हैं. इसके बाद जब खलिहान में धान खत्म हो जाएगा तब घर में रखे हुए धान को खाने के लिए भी हाथी घरों को तोड़ने लगते हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...