रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के यहां आयकर की टीम ने दबिश दी है। 2 से 3 कारोबारियों के करीब 40 ठिकानों पर रेड मारी गई है। इस छापेमार कार्यवाही में घर, ऑफिस समेत प्लांट शामिल हैं।

ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल के संचालकों के ठिकानों पर IT की टीम जांच कर रही। उनसे जुड़े जमीन कारोबारियों के ठिकानो पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। 100 से ज्यादा CRPF जवान भी टीम के साथ पहुंचे हैं।