CG News : नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दीपावली की रात नाबालिग छात्रा को जंगल में ले जाकर दरिंदों ने वारदात कों अंजाम दिया था. पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है.

एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि दिवाली की रात पीड़िता घर के बाहर पटाखा जला रही थी. इस दौरान आरोपियों ने जबरदस्ती उसे जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. लड़की ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई. इसके बाद परिजनों ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपियों में से एक आरोपी लड़की के स्कूल में ही पढ़ता है.

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 14 साल की छात्रा गांव के स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है. दिवाली की शाम छात्रा घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही थी. तभी वहां पवन बघेल (18), रिंकू नागवंशी (20) और राजू टोप्पो (19) आ आए और नाबालिग को खींचते हुए पास ही पानी टंकी से लगे नर्सरी में ले गए. फिर बारी-बारी से तीनों ने रेप किया. वारदात के बाद तीनों मौके से भाग निकले. डरी-सहमी छात्रा किसी तरह घर पहुंची. शुक्रवार को परिजनों को आपबीती बताई. फिर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...