CG News : गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ देख ब्वॉयफ्रेंड ने किया ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा. प्रेमिका को किसी दूसरे युवक के साथ घूमता देख प्रेमी आग बबूला हो गया और उसने ब्लेड से युवक पर हमला हर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. बीच बचाव में लड़की को भी चोटें आई है. यह घटना टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड की है.

जानकारी के मुताबिक, कापू थाना निवासी युवती सूरज नगेसिया के साथ बस से जैसे ही उतरी, उसके बाद आरोपी मनोज सारथी ने घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. वहीं फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

घायल लहूलुहान युवक और युवती का पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया. इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी के मुताबिक सूरज नगेसिया के साथ कापू थाना निवासी एक लड़की थी. दोनों को देख उसके प्रेमी मनोज सारथी ने ब्लेड से हमला कर दिया. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

Exit mobile version