CG News : आग से झुलसने से ननद और भाभी की मौत, खाना बनाते समय हुआ था हादसा

कोरबा। खाना पकाने सिगड़ी जलाते समय आग से झुलसी ननद-भाभी की मौत हो गई है। कुछ दिन पहले यह घटना हुई थी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से आग में झुलस गए थे, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गोकुलगंज की है।

संतोषी यादव गेवरा बस्ती अपने मायके गई थीं, जहां खाना बनाने कोयले की सिगड़ी जलाते समय संतोषी व उसकी भाभी गीता यादव झुलस गई थी। जिला अस्पताल से दोनों को बिलासपुर व उसके बाद रायपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया था। गीता के पति संतोष यादव ने बताया कि दोनों की हालत में कोई सुधार नहीं होता देख परिजन कोरबा अपने घर लेकर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में दोनों की मौत हो गई।

बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर रहे थे। परिजनों को इस तरह के मामले में मौत होने पर मुआवजा मिलने की जानकारी दी गई तो अंतिम संस्कार को बीच में ही रोका गया और ननद-भाभी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि तहसीलदार को सूचना देने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...