CG News : छात्रा को बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी को उम्रकैद की सजा

पेंड्रा। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पेंड्रा विशेष सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने आरोपी गंगादीन उर्फ गंगा खलखो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उसे पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए ₹7000 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

जानिए क्या है मामला
मामला कुछ वर्ष पूर्व का है, जब आरोपी गंगादीन उर्फ गंगा खलखो ने एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कोरबा जिले ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में आरोपी ने उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहां उसने उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता के परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और पुलिस जांच के सबूत अदालत में पेश किए। न्यायालय ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान सुनने के बाद यह माना कि आरोपी ने नाबालिग के साथ जघन्य अपराध किया है।

विशेष सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी का कृत्य सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि समाज की नैतिक मर्यादाओं पर भी गहरा प्रहार है। अदालत ने आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 5(एल)/6 के तहत आजीवन कारावास और ₹7000 अर्थदंड की सजा सुनाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...