CG News: थककर पटरी पर सो गए मजदूर, ट्रेन से कटकर दो की मौत, दो की हालत गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन की है। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों ने दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड से मजदूरी करने आए 11 युवक दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। देर रात तक पैदल चलने के कारण पांच मजदूर थककर रेलवे पटरी पर ही बैठ गए। इसी बीच गहरी नींद में चले गए।

सुबह करीब 4 बजे जब एक ट्रेन वहां से गुजरी, तो चार मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाल-बाल बचे 6 मजदूर
हादसे के समय मजदूरों के छह साथी आगे निकल चुके थे। इस तरह वे इस हादसे से बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने बताया कि झारखंड से मजदूरी के लिए आए कुल 11 मजदूरों में से कुछ लोग थककर पटरी पर ही सो गए थे। ट्रेन की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत हो गई है। 2 घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...