CG पुलिस भर्ती: आरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल परीक्षा की तारीख घोषित, PHQ ने जारी किया निर्देश, पढ़िए

रायपुर। राज्‍य पुलिस में आरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्‍यालय ने आज निर्देश जारी कर दिया है। कुल 5967 पदों पर जिला पुलिस बल में आरक्षकों की नियुक्तियां होनी है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 04.10.2023 को विज्ञापन जारी किया जाकर दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 06.03.2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।

5967 पदों पर भर्तियों को लेकर प्रथम चरण अंतर्गत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 16 नवंबर से होगा। फिजिकल का आय़ोजन रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर एवं कोण्डागांव में निर्धारित परीक्षा स्थलों मे किया जावेगा। फिजिकल के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पर दिनांक 04.11.2024 से उपलब्ध होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...