60 वर्ष के हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष: केक काटकर मनाया जन्मदिन… समाज के पदाधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर दी बधाईयाँ

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू का 1 जून गुरुवार को जन्मदिन था। उनके जन्मदिन को भामाशाह छात्रावास टीकरापारा, रायपुर में समाज के पदाधिकारियों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ पुष्प-गुच्छ भेंट कर व केक कटवा कर मनाया गया। अब प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू 60 वर्ष के हो गए है। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ की कामना की।

उक्त अवसर पर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष व तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीलाराम साहू , रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रफ्फुल साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के संगठन सचिव विकास साहू, नीतिश साहू, संयुक्त सचिव सचिन साहू, दानेश साहू , मुन्ना साहू, यशवंत साहू, रिधराम साहू, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार साहू सहित समाज के पदाधिकारीगण भारी संख्या में उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...