CG रेंजर सस्पेंड: भ्रष्टाचार मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, रेंजर निलंबित… पढ़िए क्या है पूरा मामला

भ्रष्टाचार मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, रेंजर निलंबित

धमतरी। धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आर्थिक अनियमितत के मामले को लेकर डीएफओ मयंक पाण्डेय की अनुशंसा पर मुख्य वन रक्षक जे.आर.नायक ने रेंजर पर निलंबन की कार्रवाई की हैं ।

जानकारी के मुताबिक धमतरी परिक्षेत्र में वन विभाग अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों को उनकी मजदूरी राशि भुगतान नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। लिहाजा मजदूरों ने वन विभाग सहित जिला प्रशासन से इस बात की शिकायत किये थे।

मजदूरों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए धमतरी डीएफओ ने मयंक पाण्डेय ने मामले में जांच के बाद धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे निलंबित करने की अनुशंसा कर मुख्य वन रक्षक जे.आर.नायक को पत्र प्रेषित किया। था।जिस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य वन रक्षक ने रायपुर वृत्त ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियन 9 के तहत रेंजर महादेव कन्नौजे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय वन संरक्षक कार्य आयोजना रायपुर निर्धारित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...