CG – तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

सरगुजा। जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा मोड़ के पास हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइकों में सवार होकर चारों युवक अंबिकापुर से सीतापुर की ओर जा रहे थे. वे नेशनल हाइवे 43 पर चिरगा मोड़ के पास पहुंचे थे. इसी दौरान रायगढ़ से अंबिकापुर की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी.

इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने सड़क पर घायल और मृत पड़े युवकों को देखा तो डायल 112 पर फोन किया. इसके बाद 112 की मदद से सभी को शांतिपारा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल युवक को अंबिकापुर रेफर किया गया है. वहीं घटना की सूचना पर बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...