CG – TI Demotion: IG ने एक साल के लिए टीआई कलीम खान को बनाया SI… महिला ने रुपए मांगने व शारीरिक शोषण का लगाया था आरोप

CG – TI Demotion

अंबिकापुर। पुलिस विभाग ने टीआई कलीम खान का डिमोशन कर एसआई (TI become SI) बना दिया। टीआई के ऊपर बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान 82 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी का केस कमजोर करने के एवज में रुपए मांगने तथा उसकी पत्नी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा था। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी।

दरअसल बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने टीआई कलीम खान के डिमोशन (TI become SI) का आदेश जारी किया है। टीआई से एसआई बने कलीम खान इन दिनों सरगुजा जिले में साइबर थाने में पदस्थ है। साढ़े 6 साल पुराने मामले में विभागीय जांच में मामला सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

ये था मामला
मामला वर्ष 2020 का बिलासपुर का बताया जा रहा है। इस दौरान कलीम खान (TI become SI) बिलासपुर में टीआई थे। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक अभ्यर्थी व उसके परिजनों से 3 ठगों द्वारा 82 लाख रुपए की ठगी की गई थी। इस मामले में टीआई कलीम खान के नेतृत्व में तीनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे।

मामले के सात माह बाद अर्थात वर्ष 2021 में एक आरोपी की पत्नी ने पुलिस के आला अधिकारियों से टीआई कलीम खान की शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसके पति को गिरफ्तार नहीं करने व उसका केस कमजोर करने के एवज में रुपयों की मांग की गई थी। शारीरिक शोषण के आरोप भी उसने लगाए थे।

पीडि़त महिला की शिकायत पर बिलासपुर आईजी द्वारा मामले की जांच कराई गई थी। विभागीय जांच में रुपए मांगने का मामला सही पाए जाने के बाद वर्तमान में बिलासपुर रेंज में पदस्थ आईजी संजीव शुक्ला ने टीआई कलीम खान के ऊपर कार्रवाई करते हुए उनका डिमोशन कर एसआई बना दिया है। अब एक वर्ष के लिए टीआई कलीम खान को 1 स्टार उतारकर काम करना होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...