CG Vyapam ने जारी किया D.El.Ed और B.Ed का एडमिट कार्ड: 22 मई को परीक्षा… एक क्लिक में मिल जाएगी पूरी डिटेल्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री डीएलएड और प्री बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही अकादमिक सेशन 2025-26 के लिए डीएलएड और बीएड कोर्स में भी एडमिशन होगा। प्री बीएड परीक्षा 22 मई को सुबह में और प्री डीएलएड परीक्षा 22 मई को दोपहार के बाद शाम को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड यहां से प्राप्त करें
सीजी व्यापम के वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें। प्री डीएलएड और बीएड एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। इसके बाद पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। वैकल्पिक रूप से अभ्यार्थियों को उनके मोबाइल पर मिले एसएमएस में दिए गए लिंक के माध्यम से भी सीधे एडमिट कार्ड मिल सकता है।

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय
परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दिन सभी अभ्यर्थी को निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। केंद्र पर उम्मीदवार की पहचान उसके मूल पहचान पत्र द्वारा वेरीफाई की जाएगी। अभ्यर्थी को अपने साथ कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे। जिसमें एडमिट कार्ड, मूल पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड आदि शमिल है।

परीक्षा केंद्र में ये चीज़ें वर्जित
परीक्षा केंद्र मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस,पर्स, बैग, स्कार्फ, या किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु लाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र से जुड़ी किसी भी समस्या के हल के लिए इस नंबर पर 0771-2972780 सुबह 10 बजे से शाम 5. 30 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...