CGBSE Board Exam: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा देना हुआ महंगा, 5 साल बाद बढ़ा शुल्क; देखें नई दरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (माशिमं) ने आगामी शिक्षा सत्रों के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के शुल्क में भारी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। लगभग 5 साल के लंबे अंतराल के बाद बोर्ड ने विभिन्न मदों में फीस बढ़ाई है। नई दरें शिक्षा सत्र 2026-27 से प्रभावी होंगी।

नियमित छात्रों की जेब पर सीधा असर
अब तक नियमित परीक्षार्थियों को अंकसूची और प्रैक्टिकल फीस मिलाकर कुल 460 रुपये देने होते थे, जिसे बढ़ाकर अब 800 रुपये कर दिया गया है। यानी सीधे तौर पर छात्रों को करीब दोगुना शुल्क चुकाना होगा।

SC/ST और बाहरी छात्रों के लिए भी बढ़ा बोझ

  • SC/ST छात्र: अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों का पंजीयन शुल्क 560 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है।
  • अन्य राज्यों के छात्र: छत्तीसगढ़ से बाहर के राज्यों से आकर नए पंजीयन कराने वाले छात्रों को अब 1,540 रुपये के स्थान पर 2,000 रुपये खर्च करने होंगे।
Exit mobile version