CGBSE बोर्ड रिजल्ट LIVE: 10वीं-12वीं बोर्ड का परिणाम जारी, CM साय ने किया ऐलान, एक क्लिक में देखें अपना रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने आज दोपहर 3 बजे सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी है। छात्र सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की। इस वर्ष 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 5.68 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से रिजल्ट की घोषणा की। ये पहला मौका था जब मुख्यमंत्री रिजल्ट की घोषणा कर रहे हैं और ये भी इक्तेफाक है कि मंत्रालय में रिजल्ट का ऐलान हो रहा है। इससे पहले माशिम कार्यालय से ही रिजल्ट घोषित किया जाता था। जहां शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में रिजल्ट का ऐलान किया जाता था। पूरी सूची के साथ परिणाम वेबसाइट पर भी अपलोड किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...