दुर्ग में CGM साहू ने की खुदक़ुशी: छुट्टी के दिन अपने चैम्बर में आकर दे दी जान… तनाव की बात आ रही है सामने; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग जिले से आज की दूसरी खुदकुशी की खबर सामने आ रही है। BBNL (भारत ब्राडबैंड नेटवर्क लिमिटेड) के CGM (मुख्य महाप्रबंधक) ने अपने ही ऑफिस में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है। मृतक की पहचान BBNL के छत्तीसगढ़ इंचार्ज सतीश साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। ये मामला मोहनगर थाना क्षेत्र का है। परिवारवालों को घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। अधिक जानकारी जाँच के बाद समें आ पाएगी।

बताया जाता है कि, सतीश मिलनसार अफसर थे। उनके दो जुड़वा बेटी और एक बेटा है। एक भाई-बहन BIT में इंजीनियरिंग कर रहे है और वही एक बेटी की भी पढाई चल रही है। छत्तीसगढ़, झारखंड इनके रेंज में आता है। इनके अंदर में टाटा कंपनी भी काम कर रही है। बताया जा रहा है कि, बिल पास कराने को लेकर इनपर दबाव था। मृतक सतीश साहू रिसाली के छाया गार्डन के पास आशा अपार्टमेंट में रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, वे रविवार की शाम से घर नहीं गए थे। जिसके बाद उनके परिजनों ने सोमवार की सुबह उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने जब खोजबीन की तो पता चला बीएसएनएल के दुर्ग सर्किट हाउस के पास स्थित आफिस में उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस मामले में पुलिस सभी एंगल से पूछताछ इसकी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...