CGPSC Mains 2025: मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, 16 से 19 मई तक होगा एग्जाम; पढ़ें पूरा शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन के लिए 15 दिनों का समय दिया है।

15 अप्रैल तक आवेदन का मौका

जारी अधिसूचना के अनुसार, पीएससी मेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। बता दें कि इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में सफलता प्राप्त की है।

मई में आयोजित होगी परीक्षा

मुख्य सेवा परीक्षा का आयोजन 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 20 अलग-अलग सेवाओं के 265 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को प्रदेश के 31 जिला मुख्यालयों में किया गया था।

त्रुटि सुधार के लिए मिलेंगे 48 घंटे

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, यदि किसी अभ्यर्थी से फॉर्म भरने में गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने का मौका भी दिया जाएगा।

  • निशुल्क सुधार: अभ्यर्थी केवल एक बार ही निशुल्क त्रुटि सुधार कर सकेंगे।
  • समय सीमा: त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल 16 और 17 अप्रैल (48 घंटे) के लिए खुला रहेगा।
  • इस दौरान पोर्टल शुल्क और जीएसटी शुल्क देय होगा। 17 अप्रैल के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन या सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन में बरतें सावधानी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक होनी चाहिए। यदि साक्षात्कार (Interview) से पूर्व मूल दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान जानकारी गलत पाई जाती है, तो अभ्यर्थी की पात्रता रद्द की जा सकती है।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत नियमावली और अन्य निर्देशों के लिए अभ्यर्थी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...