CGPSC घोटाले की होगी CBI जांच: डिप्टी CM अरुण साव बोले – युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा, भ्रष्टाचारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

रायपुर। पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच के फैसले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, मोदी की गारंटी में युवाओं से वादा किया था कि, छत्तीसगढ के युवाओं के साथ न्याय होगा। कांग्रेस सरकार ने पीएससी की भर्तियों में गड़बड़ी की थी। इसको लेकर प्रदेश के युवाओं में भारी आक्रोश था, निराशा का भाव था। भर्तियों में भाई-भतीजावाद और पदों को बेचने का काम हुआ था।

रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के तहत सीबीआई जांच का वादा किया था, वो वादा हमने पूरा किया है। इस मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। जांच के बाद दोषियों को सजा मिलेगी और छत्तीसगढ़ के युवाओं को न्याय मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, नौजवान प्रदेश के भविष्य है, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ की इजाजत किसी को नहीं देंगे। पीएससी में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती हो, यह काम हमारी सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। और जहां भी भ्रष्टाचार उजागर होगा, हमारी सरकार कड़ी कार्यवाही करेगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, प्रदेश में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। इस दौरान वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। पूरे प्रदेश में 1 लाख 30 हजार आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही 48 हजार आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बनाया गया। बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं का निराकरण किया गया। वहीं बचे हुए आवेदनों पर कार्यवाही हो रही है। नाली, सड़क निर्माण के कार्यों को पूरा करने 900 करोड़ रुपए जारी करने का निर्णय लिया है। 450 करोड़ रुपए अधोसंरचना मद से और 450 करोड़ रुपए 15वें वित्त के मद से जारी करने का निर्णय लिया गया है, ताकि नगरीय निकायों के मूलभूत आवश्यकता पूर्ण हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...