चंदा मामा दूर के जल्द होगा चंदा मामा टूर के… Milestone Academy में स्टूडेंट्स के लिए हुआ चंद्रयान-3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण, सैकड़ों बच्चे बने इतिहास का साक्षी

भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी में बुधवार को चंद्रयान-3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने सैकड़ों की संख्या चंद्रयान-3 का चन्द्रमां के सतह में सफल लैंडिंग देखा और इतिहास के साक्षी बने। यह दिन पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ माइलस्टोन परिवार के लिए भी इतिहास बन गया। बच्चों में इस कदर उत्साह था कि उन्होंने इस दौरान आयोजित प्रश्नावली में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया और चंद्रयान-3 से जुड़ी बातों का ज्ञान अर्जित किया। विद्यार्थियों के साथ पूरा माइलस्टोन परिवार संध्या होने का इंतजार कर रहा था ताकि उत्साहित माहौल को जिया जा सके।

जैसे ही घड़ियां कम होने लगी पूरे विद्यार्थियों एवं माइलस्टोन परिवार में उत्साह का माहौल एवं धड़कनों की रफ्तार बढ़ने लगी। तालिया की गूंज चेहरे की मुस्कान रोंगटे खड़े कर देने वाला पल को माइलस्टोन के टीचर्स और बच्चों ने साथ में अनुभव किया। इस पूरे आयोजन के लिए पूरा माइलस्टोन परिवार शाला की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला का आभार व्यक्त किए।

PM मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के प्रयास और प्रतिभा ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा दिया है, जहां आज तक कोई नहीं पहुंच सका है। एक दिन, बच्चे कहेंगे… “बस चंदा मामा एक टूर के हैं।” मित्रों, इस खुशी के अवसर पर मैं दुनिया के सभी लोगों को, हर देश और क्षेत्र के लोगों को संबोधित करना चाहता हूं… भारत का सफल चंद्र मिशन अकेले भारत का नहीं है। यह सफलता पूरी मानवता की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...