छत्तीसगढ़: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के समय में हुआ बदलाव, पढ़िए क्या है नई टाइमिंग

जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों के भ्रमण हेतु समय को बढ़ा दिया गया है। आंशिक संशोध किया गया है। पूर्व में सुबह 6 से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक पर्यटकों को भ्रमण की अनुमति थी, वहीं अब सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और दोपहर को 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक भ्रमण की अनुमति प्रदान की गई है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक ने बताया कि भ्रमण हेतु जिप्सी सफारी बुकिंग प्रथम पहर सुबह 6 से रात्रि 8 बजे तक एवं द्वितीय पहर में दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा।

Exit mobile version