अंग्रेज जमाने में बने भिलाई रेलवे स्टेशन का बदला लुक : 8 करोड़ से हुआ स्टेशन का कायाकल्प, 10 सीसीटीवी कैमरे लगे, दिव्यांगों के लिए स्पेशल रैंप समेत कई सुविधाएं

भिलाई. 8 करोड़ खर्च कर अंग्रेज शासनकाल में बने 136 साल पुराने भिलाई रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन पर विभिन्न कार्य करवाया गया है. पुरानी भिलाई रेलवे स्टेशन परिसर में 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. 122 वर्गमीटर क्षेत्र में गार्डनिंग, लैंडस्कैपिंग की जा रही है. प्लेटफार्म शेल्टर, 10 किलोवाट पॉवर क्षमता के सोलर पैनल लगाए गए हैं.

4,300 वर्गमीटर में प्लेटफार्म बनाया गया है. वाहनों के लिए 668 वर्ग मीटर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. भिलाई स्टील प्लांट का नाम भी पुरानी भिलाई के नाम से रखा गया था. एक वाटर फिल्टर प्लांट भी बनाया गया है. प्रकाश व्यवस्था के लिए तीन हाईमास्ट, प्रसाधन सुविधा के लिए चार आधुनिक टायलेट, 10 वर्ग मीटर एडिशनल प्लेटफार्म शेल्टर का भी निर्माण किया गया है.

बुकिंग काउंटर वाले भवन को भी भव्य बनाया गया है. पॉलीकार्बोनेट शीट शीट लगाया गया है. दिव्यांगों के लिए स्पेशल रैंप बनाया गया है। इसके अलावा स्टील का रेलिंग भी बनाया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...