भिलाई में शिक्षा की आड़ में ठगी: सरोज गोपाल सोसायटी के अध्यक्ष ने किया 1 करोड़ की ठगी… सदस्य बना कर सालाना 12 प्रतिशत ब्याज देने का दिया झांसा… भिलाई नगर पुलिस ने पकड़ा, शिकायत करने थाने पहुंचे थे दर्जनभर पीड़ित

भिलाई। भिलाई में शिक्षा की आड़ में करोड़ों रुपए का ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि जामुल निवासी संजीव सक्सेना समेत 13 लोगों ने शिकायत किया कि तालपुरी निवासी रूपेश कुमार गुप्ता ने उनके साथ ठगी की है। रूपेश का उतई में सरोज गोपाल एजुकेशन के नाम से सोसायटी चलाता है। सोसायटी का अध्यक्ष भी रुपेश गुप्ता है।

आरोपी ने दर्जन भर से अधिक लोगों को सोसायटी का सदस्य बनाने का लालच देकर रकम जमा कराया। रकम के एवज में लोगों को 12 प्रतिशत ब्याज सालाना मिलने का झांसा दिया।

रकम देने वाले लोग सोसायटी के स्थायी सदस्य होंने की जानकारी दी थी। इसके लालच में आकर विभिन्न लोगों ने रुपेश गुप्ता के पास करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक की रकम जमा कराया। साल बीत जाने के बाद पीड़ितों को ब्याज तक नहीं मिला। लोगों ने रूपेश गुप्ता पर दबाव बनाया तो रकम वापस करने को लेकर टाल मटोल करता रहा। पुलिस ने जब रूपेश गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद लोगों से रकम लेना स्वीकार किया।

Exit mobile version