CG में 30 लाख की ठगी: हर महीने 10 परसेंट प्रॉफिट देने का वादा, कई किस्तों में लिए 30 लाख रुपए, क्रिप्टो करेंसी के जरिए युवक से ठगी

CG में 30 लाख की ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करवाने के बहाने 30 लाख तक की ठगी हुई है। एक युवक को ठगी करने वालों ने 10 परसेंट का लाभ देने की बात कही और 30 लाख का चूना लगा दिया है। इन ठगों के चंगुल में फंसकर युवक ने अब तक कई किस्तों में रुपए बैंक में ट्रांसफर किए हैं। पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में सुशांत कुमार ने मुजगहन थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात कोलकाता में अमित कुमार थापा नाम के व्यक्ति से हुई थी। अमित ने वेद प्रकाश और राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर क्रिप्टो करेंसी में बिजनेस करने का प्लान दिखाया। उन्होंने बताया कि मयूर कुमार रजनीकांत और विजय कुमार राठौर सूरत गुजरात में ई कॉमर्स कंपनी चलाते हैं।

आरोपियों ने सुशांत को कहा कि इस कंपनी में इन्वेस्ट करने से हर महीने 10 प्रतिशत लाभ भी मिलेगा। जिसके बाद लालच में आकर पीड़ित ने 31 जुलाई 2022 को 5 लाख रुपए उसके बाद ढाई लाख, 2 लाख, 50 हजार जैसे अलग-अलग किस्तों में करीब 30 लाख रुपए पीड़ित ने आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित के मुताबिक, इसमें से करीब 8-9 लाख रुपए कैश में भी जमा कराए गए।

इस मामले में सुशांत ने जब अमित थापा से पैसे वापस मांगे। तो वह आज कल कहकर टालमटोल करने लगा। जब पीड़ित ने उस कंपनी के बारे में जानकारी ली तो उसे पता चला कि वह कंपनी बंद हो चुकी है। उसे किसी अन्य कंपनी के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस थाने में जाकर FIR दर्ज करवाई।

इस मामले को लेकर मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने कहा कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई कि 2022 में करीब 30 लाख रुपये किस्तों में आरोपियों को भेजे थे। इस मामले में फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करके मामले का खुलासा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...