भाई-बहनों को ही लगा दिया चूना: पिता की मौत के बाद बेच दी पुर्खों की जमीन…पाटन थाने में केस दर्ज

भिलाई। फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पाटन पुलिस ने बताया कि दुर्गा चौक भाठा गांव निवासी रमेश कुमार सोनकर ने शिकायत किया है कि पांच भाई और एक बहन है। जिसमें सबसे बड़ा भाई पाटन ग्राम सिकोला निवासी विष्णु प्रसाद सोनकर ने पिता माखन लाल सोनकर की मौत के बाद छोटे भाइयों के साथ ठगी किया। पिता ने 18-19 वर्ष पूर्व 4 एकड़ 65 डिसमिल जमीन खरीदा था। अबादी भूमि 23.5 व 19.5 मीटर का कच्चा कवेलु पोश मकान, कोठार भी स्टाम्प में लिखा पढ़ी कर खरीदे थे।

उनकी मौत के बाद वर्ष 2019 में आरोपी विष्णु ने छोटे भाइयों, बहन के बिना बताए। ग्राम सिकोला के आबादी भूमि 23.5, 19.5 मीटर को गांव के रमशीला यादव पति नंद कुमार यादव को 5 लाख रूपए में बेच दिया। विष्णु ने 50 रूपए के स्टाम्प पेपर पर भाई महेश सोनकर, धन्नु सोनकर, ब्रम्हा सोनकर, बहन मंजू सोनकर का फर्जी हस्ताक्षर किया। जमीन बेचकर आरोपी 5 लाख रुपए को गबन भी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...