Chhattisgarh : 13 साल के बेटे ने लगाई फांसी, पिता ने रात में मोबाइल देने से मना किया तो कर लिया सुसाइड

बिलासपुर. 13 साल के बेटे को पिता ने देर रात मोबाइल देने से मना किया तो नाराज बालक ने रात को ही अपने घर के बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। रात करीब ढाई बजे उसकी दादी ने उसे फांसी पर लटकते देखा। घटना सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाले देवानंद जायसवाल निजी संस्थान में काम करते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा सोम जायसवाल सातवीं कक्षा का छात्र था। सोम की तबीयत खराब थी, रात को पिता-पुत्र एक ही कमरे में सो रहे थे।

रात को सोम ने अपने पिता से मोबाइल मांगा तो उसकी तबीयत खराब होने के कारण पिता ने मोबाइल देने से मना किया और उसे जल्दी सो जाने कहा। इसके बाद देवानंद की नींद लग गई। मोबाइल न मिलने से नाराज बालक कमरे से निकला और बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली।

रात करीब ढाई बजे देवानंद की मां बाथरूम गई तो उसने बाथरूम में सोम का शव फांसी पर लटकता देखा। उसने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी, फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...

जनपद पंचायत में ACB की बड़ी कार्रवाई : CEO...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जनपद पंचायत...

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी : एक जुलाई से लागू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों...