Chhattisgarh: आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने की युवक की बेदम पिटाई, फिर पंचायत ने सुनाया साथ रहने का फैसला

अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में प्रेम प्रसंग का एक मामला प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला से प्रेम करने वाला युवक आधी रात चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। गांव वालों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गांव वालों ने युवक को पकड़ने के बाद उसके हाथ-पांव बांध दिए और उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि महिला के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते उन्होंने युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान गांव के कई लोग मौके पर मौजूद थे। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले को बढ़ते देख गांव के बुजुर्गों ने पंचायत बुलाई। पंचायत के सामने प्रेमी-प्रेमिका को बुलाया गया और दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने युवक के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद पंचायत ने आपसी सहमति से प्रेमिका को युवक के सुपुर्द कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर लखनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। लिहाजा पुलिस ने पंचायत के फैसले के बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG कैडर के IAS एस. जयवर्धन की दिल्ली में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई...

धान खरीदी की दर बढ़ाने और बकाया बोनस देने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले ही समर्थन मूल्य को लेकर सियासत और किसान संगठनों की मांगें तेज हो...

‘लाल कपड़ों में स्कूल मत आइए’… : नवरात्र में...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के धार्मिक पहनावे को लेकर विवाद सामने आया है। शारदीय नवरात्र...

‘अपना वाला गाना बजाओ’ पर हुआ महाभारत : गणेश...

धमतरी। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान धुमाल बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, तोड़फोड़ और हथियार लहराने तक...