छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात: दूल्हा -दुल्हन पर एसिड अटैक, दोनों मंडप में बैठे थे, अचानक छाया अंधेरा फिर… 10 से अधिक लोग घायल; आरोपी अज्ञात, पुलिस कर रही तलाश… ये बातें आई सामने; जानिए

बुधवार शाम शादी समारोह में लाइट गुल होने पर अज्ञात व्यक्ति ने दिया वारदात को अंजाम

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन के ऊपर एसिड अटैक हुआ है। एसिड के छींटे 10 से अधिक लोगों पर भी पड़े है जिससे वो सब झुलस गए है। सभी का उपचार जगदलपुर के महारानी अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि, बुधवार देर शाम शादी की रस्म के दौरान अचानक लाइट बंद हुई। जिसके बाद किसी अज्ञात शख्स ने एसिड से अटैक कर दिया। ये वारदात भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

आमाबाल गांव में सुधापाल निवासी डमरू बघेल उम्र 23 की शादी सुनीता कश्यप उम्र 19 के साथ हो रही थी। दोनों मंडप में बैठे थे खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक लाइट बंद हो गई और एसिड अटैक की घटना के बाद से अफरा-तफरी मच गई। संभावना जताई जा रही है कि, किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल भानपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि, जैसे ही एसिड अटैक हुआ तो शादी में शामिल हुए रिश्तेदार समेत गांव के लोग यहां-वहां भागने लगे। कुछ देर के बाद जब लाइट आई तो देखा दूल्हा-दुल्हन दोनों के शरीर के कई अंगों में एसिड के छींटे पड़े थे। इसके साथ ही बच्चे महिला समेत अन्य 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद मौके पर मौजूद रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

इस मामले की शिकायत भानपुरी पुलिस को दी है। वारदात को अंजाम देकर एसिड अटैक करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को शक है कि वारदात में दूल्हा दुल्हन के परिवार के ही कोई सदस्य शामिल हैं। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों की माने तो जिन लोगों पर एसिड अटैक हुआ है उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

ये लोग हुए घायल

  • दूल्हा डमरू
  • दुल्हन सुनीता
  • संपत बघेल (32)
  • टेमेश्वर मौर्य (06)
  • तुला कश्यप (19)
  • जामनी कश्यप (04)
  • गूंजी ठाकुर (25)
  • कारी बाई कश्यप (29)
  • गुनमनी कश्यप (29)
  • मालती कश्यप (38)
  • मिटकी कश्यप (38)
  • गोयनदा कश्यप (38)
    इनके अलावा कुछ अन्य लोग भी घायल हैं जिनके नाम सामने नहीं आ पाए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग