Chhattisgarh : दुल्हन ने शादी से किया इंकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बिलासपुर। ओडिशा के निजी स्कूल में शिक्षिका ने प्रेम विवाह के लिए परिवारवालों को मना लिया। जब दुल्हा तय समय पर बारात लेकर पहुंचा तो वह शराब के नशे में धुत था। उसकी हरकतों को देखकर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवक अब युवती के परिवारवालों को फोन पर धमकी दे रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ओडिशा के निजी स्कूल में शिक्षिका है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के बंधबाहाल में रहने वाले किशन से प्रेम करती थी। उसने अपने परिवारवालों को किशन से विवाह करने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत कर 26 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी तय कर ली। इसके लिए उन्होंने बिरकोना रोड स्थित अशोक वाटिका को बुक कर लिया। वर पक्ष को 26 नवंबर की दोपहर पहुंचना था।

तय समय पर आने के बजाए वर पक्ष के लोग रात करीब 10 बजे पहुंचे। तब किशन सिंह शराब के नशे में धुत था। नशे के कारण वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसकी हरकतों को देखकर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इसका युवती के परिवारवालों ने भी साथ दिया। युवक ने युवती के पिता, मां और परिवार के अन्य लोगों से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती और उसके परिवार वाले शादी घर को छोड़कर अपने घर चले गए। दूसरे दिन शाम करीब सात बजे युवक ने युवती के भाई को काॅल कर अपनी बहन से शादी कराने के लिए कहा। तब उसने अपनी बहन की इच्छा से शादी कराने की बात कही। इस पर युवक ने युवती के भाई को भी जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...