रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट आज यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। विष्णुदेव साय सरकार (CM Vishnu Deo Sai) के कार्यकाल का यह तीसरा और नई विधानसभा का पहला बजट है। वहीं बजट पेश से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंदिर में पूजा अर्चना की। वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पत्नी ने उन्हें छत्तीसगढ़ माटी का तिलक लगाकर बजट पेश करने के लिए स्वागत किया। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए घर से निकले। इसके पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना की गई। बजट प्रस्तुत करने से पूर्व रायपुर निवास स्थित मंदिर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी और उनकी पत्नी ने पूजा अर्चना की।
बजट में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ब्याज मुक्त ऋण योजना के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का दावा है कि इस कदम से किसानों पर वित्तीय बोझ कम होगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए 47 हजार करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने इसे ‘डबल इंजन सरकार’ की उपलब्धि बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से बड़े प्रोजेक्ट संभव हो पा रहे हैं।
सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए नई द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना की शुरुआत की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 36 सड़कों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
SCR (स्टेट कैपिटल रीजन) में मेट्रो परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे भविष्य में शहरी परिवहन को नई दिशा मिलने की संभावना है।
बजट में बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विकास पर विशेष फोकस रखा गया है। बस्तर में सस्ती इंटरनेट सुविधा बनाए रखने के लिए 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये तथा दोनों क्षेत्रों में होम स्टे को प्रोत्साहन देने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
इस बार छत्तीसगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ज्ञान और गति के बाद ‘संकल्प’ थीम पर बजट को पेश किया है
बजट के मूल आधार स्तंभ
- S-समावेशी विकास
- A-अधोसंरचना
- N-निवेश
- K-कुशल मानव संसाधन
- A-अंत्योदय
- L-लाइवलीहुड
- P-पॉलिसी से परिणाम तक
पढ़िए बजट –

