Chhattisgarh: CBI ने 2 अफसरों को रिश्वत लेते पकड़ा, मामला निपटाने की थी पैसों की डिमांड

बलौदाबाजार। CBI ने बलौदाबाजार में डाक विभाग के ओवरसियर और सब डिवीजनल इंस्पेक्टर को 37 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों ने पलारी डाक घर में अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से मामला निपटाने के एवज में रुपए की डिमांड की थी।

सीबीआई के अनुसार, बलौदाबाजार सब डिवीजन कार्यालय के ओवरसियर राजेश पटेल और सब डिवीजनल इंस्पेक्टर (एसडीआईपी) विनीता मानिकपुरी ने 22 अक्टूबर 2024 को देवसुंदरा पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया था। आरोप था कि पोस्टमास्टर के दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ियां हैं। डाक विभाग के दोनों अधिकारियों ने पोस्टमास्टर निर्जला मनहर को कानूनी कार्रवाई का धौंस दिखाया। इसके बाद उन गड़बड़ियों पर पर्दा डालने के लिए रिश्वत मांगी। पहली किस्त में 40 हजार रुपए देने की सहमति बनी, लेकिन पोस्टमास्टर निर्जला ने 19 नवंबर को रिश्वत मांगने की शिकायत CBI से कर दी।

रिश्वत की शिकायत मिलते ही CBI की टीम एक्टिव हो गई। आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ने के लिए CBI की टीम ने प्लानिंग की। फिर टीम ने 23 नवंबर को निर्जला मनहर को 37 हजार रुपए कैश के साथ रिश्वत देने के लिए ऑफिस भेजा। आरोपियों को रिश्वत देते ही CBI ने पकड़ लिया।

आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया जाएगा पेश

पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद ओवरसियर राजेश पटेल और सब डिवीजनल इंस्पेक्टर विनीता मानिकपुरी ​​​​​को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के आवासीय परिसर और दफ्तरों की भी तलाशी ली गई। जांच पूरी होने के बाद आज दोनों को रायपुर सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...