छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रदेश अध्यक्ष सतीश ने किया विस्तार, कहा – नई टीम समर्पण के साथ काम करेगी, जल्द घोषित होंगे शेष पदाधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने आज छत्तीसगढ़ व्यापार एवं उद्योग की प्रगति के लिए अपनी कार्यकारणी का विस्तार किया है. चैंबर के 50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर से कार्यकारी अध्यक्ष का पद एवं संगठन-संविधान संशोधन-समन्वयक की जिम्मेदारी कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन) को सौंपी गई है। यह न केवल बिलासपुर के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे चेंबर के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश ने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करते हुए प्रदेश की आर्थिक प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, पूरनलाल अग्रवाल, खूबचंद पारख, सरदार बलदेव सिंग भाटिया, शिवराज भंसाली, यूएन अग्रवाल, मगन भाई पटेल, चतुर्भुज अग्रवाल को बनाए गए हैं. चेयरमेन गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी को बनाए गए हैं. कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जैसिंग, विनय बजाज, विक्रम सिंहदेव, कमल सोनी, जसप्रीत सलूजा को दी गई है.

प्रमुख सलाहकार त्रिलोकचंद बरड़ीया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगन मुंदड़ा, संजय रुंगटा, अरविंद जैन, राजेन्द्र शर्मा, लखमशी पटेल, किशोर आहुजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, अमर गिदवानी, जयंती भाई पटेल, चंदर विधानी, विजय मुकीम, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा, दीपक रहेजा को बनाए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा, शीघ्र ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...