भिलाई। आज छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 हजार पार हुआ। फिर से 53 लोगों की मौत आज कोरोना से हुई है। रायपुर में नए मरीजों के साथ-साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। मीडिया बुलेटिन के मुताबिक, 24 घंटे में 42289 सैंपल की जांच हुई। इनमें से 10310 पॉजिटिव आए। 2609 लोग डिस्चार्ज हुए आज। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 58883 पर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा रायपुर में 3302 नए मरीज मिले हैं। रायपुर के बाद दुर्ग में 1664, राजनांदगांव में 873, बालोद में 316, बेमेतरा में 308 और कवर्धा में 250 मरीजों की पुष्टि हुई है।