छत्तीसगढ़ : रेलवे ट्रैक पर मिली पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई की लाश, हत्या या खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा। भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई की लाश नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 और नैला केबिन के बीच मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना शुक्रवार रात की है. मामला खुदकुशी का है या कुछ और, ये पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा.

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 और नैला केबिन के बीच मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान नैला निवासी भाजपा नेता शेखर चंदेल के रूप में की। शेखर चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई हैं. वे भी राजनीति में सक्रिय थे।

घटना की सूचना आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस को दी गई। भाजपा नेता नारायण चंदेल के छोटे भाई की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। समर्थक और स्थानीय नागरिक भी घटना स्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने पंचनामा कर देर रात पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा कि शेखर चंदेल शेखर स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त थे। वे अपने राइस मिल से रात साढ़े 8 बजे पैदल निकले थे। मोबाइल में चर्चा करते हुए जा रहे थे। रात 10 बजे ट्रेन से युवक के कटने की सूचना मिली। मामला खुदकुशी का है या कुछ और, ये पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...